महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को सोलापुर जिले के माधा और बार्शी के कस्बों में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हम सब जिंदा है.
दरअसल, रविवार को भाजपा उम्मीदवार के प्रचार करने पहुंचे फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मतदान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान आम जन को वैक्सीन उपलब्ध करवाने का हवाला दिया.
उन्होंने कोविड से बचान के लिए वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने में पीएम मोदी की भूमिका वोटरों को याद दिलाई. डिप्टी सीएम फडणवीस शिवसेना के मौजूदा सांसद ओमराजे निंबालकर के लिए जनता से वोट मांगा. इसके अलावा माढ़ा लोकसभा क्षेत्र के हिस्से माढ़ा में उन्होंने एनसीपी के धैर्यशील मोहिते पाटिल के खिलाफ भाजपा के मौजूदा सांसद रंजीतसिंह निंबालकर का समर्थन किया.
🕠 5.30pm | 28-4-2024 📍 Sangola, Solapur | संध्या. ५.३० वा.| २८-४-२०२४ 📍 सांगोला, सोलापूर.
🪷 BJP Jahir Sabha for Madha LokSabha BJP candidate Ranjeetsingh Naik Nimbalkar at Sangola, Solapur
🪷 माढा लोकसभा भाजपा उमेदवार रणजितसिंह नाईक निंबाळकर यांच्या प्रचारार्थ सांगोला,… pic.twitter.com/NF8gSwWRKJ— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) April 28, 2024
फडणवीस ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के जरिए भारत के वैक्सीन वितरण प्रयासों के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को याद दिलाया.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन उत्पादन में देश की आत्मनिर्भरता और अन्य देशों को इसके समर्थन का हवाला देते हुए मोदी के शासन के तहत भारत के परिवर्तन को बारे में बात की. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमलों को पाकिस्तान से खतरों के लिए निर्णायक प्रतिक्रिया के रूप में बताया। देवेंद्र फडणवीस भारत की प्रगति की तुलना पाकिस्तान के आर्थिक संघर्ष से की और इसका श्रेय मोदी के नेतृत्व को दिया.

