उत्तराखंड

जिसे कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, उसी ने छोड़ दी पार्टी, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने जिसे स्टार प्रच्रक बनाया था उसी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. गिले-शिकवों के बाद आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. चर्चाएं हैं कि वो जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. शनिवार को उन्होंने शाम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद से चर्चाएं हैं कि वो जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

आपको बता दें कि साल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से दिनेश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था. लेकिन वो हरबंस कपूर से हार गए थे. राज्य गठन के बाद दिनेश अग्रवाल ने 2002 व 2007 में लगातार दो बार लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी हराया. इसके बाद साल 2012 में उन्होंने धर्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और प्रकाश ध्यानी को हराकर वो विधायक बने. इसके बाद साल 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा के विनोद चमोली के हाथों मात खानी पड़ी। साल 2018 में अग्रवाल ने मेयर नगर निगम का चुनाव लड़ा. लेकिन इसमें सुनिल उनियाल गामा की जीत हुई.

साल 2017 और साल 2018 के चुनाव में हार मिलने के बाद वो पार्टी में तो रहे लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी. बीते कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे. जिसके बाद उनको मनाने की कोशिश भी की गई. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उनके घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *