उत्तराखंड

कांग्रेस ने नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर, इन्हें बनाया कुमाऊं और गढ़वाल का मीडिया प्रभारी

उत्तराखंड: कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव के मधेनजर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं.

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि गतिमान लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने हेतु मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं.

दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रणनीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है. दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी मिली है. कुमाऊं मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गई है.

इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट एवं पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है. दसौनी ने बताया कि विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाए गए हैं.

अल्मोड़ा से दिनेश पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत एवं देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *