महाराष्ट्र

शिवसेना ने जारी की पहली कैंडिडेट्स लिस्ट, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शिंदे गुट यानी शिवसेना ने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 8 नामों का ऐलान किया गया है. जिन सीटों के लिए लिस्ट जारी जारी की गई है उनमें रामटेक, दक्षिण मध्य मुंबई, कोल्हापुर, शिरडी, बुलढाणा, हिंगोली, मावल और हातकणंगले लोकसभा सीट शामिल है.

महाराष्ट्र का उत्तर प्रदेश के बाद संसद में दूसरा सबसे बड़ा स्थान है. राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें है. जिनके के लिए इस बार लोकसभा चुनाव कुल पांच चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे.

2019 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा कुल 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 23 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि अविभाजित शिवसेना के खाते में उस वक्त 23 में से 18 सीटें आईं थी. वहीं अविभाजित राकांपा ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर जीत हासिल की.

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रामटेक (एससी) सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक राजू परवे को टिकट दिया है. मुंबई दक्षिण मध्य से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मांडलिक, शिरडी से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल, मावल से श्रीरंग बार्ने और हातकणंगले से धैर्यशील माने को टिकट दिया है.

लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज बॉलीवुड एक्टर गोविदा भी शिव सेना में शामिल हो गए. अभिनेता ने पार्टी ज्वॉइन करने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की स्वच्छ छवि वाली पार्टी बताया. वहीं पीएम मोदी की भी प्रशंसा की. गोविंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *