उत्तराखंड

रुद्रपुर: चुनावी रण, 2 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे बड़ी चुनावी रैली

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव पहले चरण में ही संपन्न होने है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपनी अपनी तैयारी जोरों पर है. चुनावी माहौल में बीजेपी ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करी थी जिसके तहत सबसे पहले पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे है.

वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है. पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है. इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है. पार्टी के इन सुपर स्टार प्रचारकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है. पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *