उत्तराखंड

चुनावी तैयारी, 22 से 27 मार्च के बीच होंगे BJP प्रत्याशियों के नामांकन

उत्तराखंड: लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर बीजेपी कार्यलय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक में आयोजित की गई. बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए. बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे. इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई.

नामांकन की तिथियां :
22 मार्च अल्मोड़ा
23 मार्च हरिद्वार
27 मार्च नैनीताल
26 मार्च गढ़वाल
27 मार्च टिहरी गढ़वाल

नामांकन में सीएम धामी समेत केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है. हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र रावत का नामांकन ऑनलाइन होने की संभावना है. जिसके बाद वह एक बड़ा कार्यक्रम कर सकते है. इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दम प्रदेश के लोग देख रहे हैं, लिहाजा लोगों में पीएम मोदी को पुनः पीएम बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है. उनका उत्तरखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है. एक परिवार की तरह वह प्रदेश का ख्याल रखते हैं.

लिहाजा अब समय हैं कि हम सब मिलकर अपने संरक्षक को पिछले दो चुनावों से भी अधिक मतों से पांचों सीट उन्हे जीतकर दें. आज देश मोदीमय हो गया है लिहाजा पीएम मोदी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है.

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित नामांकन एवं अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य सभी स्टार प्रचारक को लेकर सभी लोकसभा सीटों से जानकारी ली गई है. जिसके आधार पर केंद्र से विचार विमर्श के बाद स्तर प्रचारकों को अंतिम सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जनता का आशीर्वाद हासिल करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *