उत्तराखंड

उत्तराखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, चटक धूप खिलने से बढ़ने लगा पारा

उत्तराखंड: गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है. दोपहर में चटख धूप खिलने से रात को भी पारा बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा. सोमवार को राजधानी देहरादून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है. बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 20.9 डिग्री रहा.

उधर पंतनगर का तापमान सामान्य से एक और टिहरी का तीन डिग्री कम रहा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अप्रैल माह शुरू होते-होते गर्मी और सताने लगेगी. वैज्ञानिकों ने पिछले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *