दिल्‍ली-एनसीआर

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, चुनाव आयोग जारी करेगा शेड्यूल

दिल्‍ली: 16 मार्च को चुनाव आयोग चुनाव की तारिखों की घोषणा करने वाला है. आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

चुनाव आयोग के 2 नए चुनाव आयुक्तों के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं. गुरुवार, 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के बलविंदर संधू के नाम फाइनल किए गए हैं. मीटिंग में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी भाग लिया था.

चुनाव की तारिखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की उम्मीद है.

बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की. सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सभी दलों ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *