उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद के लिए आज नामांकन भरेंगे. नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहेंगे. महेंद्र भट्ट विधानसभा परिसर में पूरी होने वाली इस प्रक्रिया के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे.
नामांकन करने के बाद महेंद्र भट्ट 11 बजे अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपेंगे. इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बता दें कि बीजेपी हाईकमान के महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने के इस फैसले से हर कोई सरप्राइज हो गया था.
बता दें कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा हुआ है और राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी. जिसके बाद पार्टी ने महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया. बता दें कि इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है. शाम चार बजे तक मतदान होगा. जिसके बाद उसी दिन पांच बजे मतगणना भी की जाएगी.

