उत्तराखंड

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत ,रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुंचे. यहां सीएम धामी ने रोड शो किया. रोड शो में जनसैलाब उमड़ा. जिसके लिए सीएम धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांव चलो अभियान के तहत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुंचे. यहां सीएम धामी ने रोड शो किया. जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

सीएम धामी के रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इसके साथ ही युवा भी शामिल हुए. सीएम धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि हजारों की संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता के अभूतपूर्व समर्थन के लिए अल्मोड़ा का सभै लोगों क खूब-खूब आभार.

सीएम धामी ने कहा है कि रोड शो के दौरान अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर अपार जनविश्वास को परिलक्षित करता है.

रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत श्रीमती लीला बिष्ट भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *