इनरव्हील क्लब की बहनों ने गणतंत्र दिवस ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को उपहार देकर मनाया - TV News Today
उत्तर प्रदेश

इनरव्हील क्लब की बहनों ने गणतंत्र दिवस ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को उपहार देकर मनाया

गाजियाबाद : ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बच्चों के लिए संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित इंदु शिशु विद्या सदन में 75 वां गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया गया. अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के पश्चात इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ से आई हुई बहनों ने सरस्वती मां और भारत मां की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की. बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाएं. इस अवसर पर ट्रस्ट के नए चेयरमैन मेघराज अरोड़ा को भी बधाई दी गई. कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद भारत गौतम ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने स्कूल के पास के सामुदायिक केंद्र को स्कूल के बच्चों को योग और खेल कराने के लिए अनुमति भी प्रदान की. कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक राज कुमार आर्य, मंत्री आमोद कपूर , चेयरमैन मेघराज अरोड़ा व संरक्षक स्वरूप नारायण ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी, सचिव व स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, कार्यालय प्रमुख बी. डी. सागर , ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल , मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी , सुधा रानी, सुशीला सागर , एस. के. उपाध्याय , द्रौपदी बरनवाल, संजीव बरनवाल, प्रीति कुकरेजा, बालकृष्ण कुकरेजा एवं इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ की प्रेसिडेंट उमा शर्मा , सेक्रेटरी वंदना गर्ग ,स्वाति खंडेलवाल, वाइस प्रेसिडेंट अलका गोयल, रश्मि पांडे, आनंदित भौमि,योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, शिवानी प्रिया सेठी, राजेश सिंह व आयुष भी उपस्थित रहे.

इनरव्हील क्लब की बहनों ने बच्चों को स्वेटर ,समोसे, लड्डू और चॉकलेट वितरित किए. मंजू त्रिपाठी ने बच्चों को गर्म जुराब व पार्षद भारत गौतम ने बच्चों को बिस्किट के पैकेट व चेयरमैन मेघराज अरोड़ा ने बच्चों को टॉफियां वितरित की. विदित हो गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा इस बार भव्य रूप से मनाने की घोषणा की गई थी जिसमें झांकी और रैली निकालने का भी कार्यक्रम था परंतु स्कूल की उप प्रधानाचार्य मंजू मल्होत्रा के पति मुकेश मल्होत्रा का गत 21 जनवरी को असामयिक स्वर्गवास हो गया जिसके कारण बड़े कार्यक्रम को स्थगित करके गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बहुत सूक्ष्म रूप में मनाया गया. कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत मुकेश मल्होत्रा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *