उत्तर प्रदेश: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सभी को ब्रेसबी से इंतजार है. इस खुशी के मौके पर पूरा देश राममय हो गया है. राम मंदिर में कई राज्यों से कई चीजे पहुंच रही है, जिनका उपयोग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में किया जाएगा. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के अलवर से प्रभु श्रीराम के लिए 125 किलो शुद्ध शहद भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार इस शहद से प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा. यह शहद अलवर से 13 जनवरी को रथ के माध्यम से रवाना होगा.
यह 125 किलो शहद एक-एक किलो के डब्बे में भरकर भेजा जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने बताया अलवर वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम के प्रमुख स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की प्रेरणा से 125 किलो शहद अयोध्या भेजा जाएगा. जिससे रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा. यह पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है. जहां अन्य राज्यों से कई अलग अलग चीजे प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेजी जा रही है. तो अलवर से भी शुद्ध शहद भेजा जाएगा. बता दे की अयोध्या प्रन्यास मंडल के संदेश पर विश्व हिंदू परिषद में अलवर से शहर अयोध्या भेजने का निर्णय किया.
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में अभिषेक के लिए उपयोग में लिए जाने वाला शहद अलवर से 13 जनवरी को एक विशेष रथ में सवार होकर जाएगा. इसके लिए विशेष राम रथ को बनाया जा रहा है. यह रथ 13 जनवरी को सुबह 9:30 बजे पुराना कटला सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना होगा. जिसमें एक-एक किलो के 125 बॉक्स रखकर ले जाया जाएगा.

