Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक:निमंत्रण पत्र के बॉक्स में हैं 5 चीजें - TV News Today
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र की पहली झलक:निमंत्रण पत्र के बॉक्स में हैं 5 चीजें

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देशभर से विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है. इसके लिए विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया. ये निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है. इनमें 4000 संत और 2200 अन्य मेहमान हैं. साथ ही छह दर्शनों के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे.

निमंत्रण पत्र को बेहद पेशेवर तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा तो है ही, हर अतिथि का QR कोड भी तय है. आने के समय, गाड़ी के लिए तय पार्किंग की जगह और प्राण प्रतिष्ठा की अवधि शामिल है.

इसके कवर पर लिखा है- अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या. इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में 5 चीजें भेंटस्वरूप रखी गई हैं.

पहली भेंट: अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो छपा है.

दूसरी भेंट: एक छोटे से लिफाफा में रखा पीला अक्षत.

तीसरी भेंट: कार्यक्रम वाले दिन के लिए वाहन पास, जिस पर वाहन नंबर लिखने की जगह है।. साथ ही गूगल मैप का QR कोड भी है जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं.

चौथी भेंट: संकल्प संपोषण पुस्तिका. इसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण है. इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंघल का जिक्र है.

पांचवी भेंट- कार्यक्रम की जानकारी देने वाला एक कार्ड है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम हैं.

निमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय के साथ विवरण है. अतिथियों के आने का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया है. 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी. 12:30 बजे से अतिथियों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ निर्देश और निवेदकों के नामों का भी जिक्र है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *