आज भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

आज भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे. इस अवसर पर मोदी युवाओं के मार्च-पास्ट को झंडी दिखाएंगे. वीर बाल दिवस श्री गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. पिछले वर्ष जनवरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व वाले दिन प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

मालूम हो कि सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अनुकरणीय साहस की कहानी के बारे में बताने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. साहिबजादों के जीवन और बलिदान पर एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में प्रदर्शित की जाएगी.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी 2022 में घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा. अब इस साल भी देशभर में यह कार्यक्रम मनाया जाएगा. इस बाबत पीएम मोदी नई दिल्ली में होने जा रहे इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से देशवासियों को अवगत और शिक्षित करने के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

वीर बाल दिवस पर आधारित एक फिल्‍म भी दिखाई जाएगी. माय भारत और माय गोव पोर्टल पर विभिन्‍न प्रतियोगिताएं और प्रश्‍नोत्‍तरी आयोजित की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *