क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे बदरीनाथ धाम, रावल से भी लिया आशीर्वाद - TV News Today
उत्तराखंड

क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे बदरीनाथ धाम, रावल से भी लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड: दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया/ इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई.

क्रिकेटर ने वहां पहुंचकर रावल से आशीर्वाद भी लिया और पूजा अर्चना की. उन्होंने देश की खुशहाली की कामना की. क्रिकेटर को देख वहां मौजूद लोग ने उनसे मिलने के लिए भीड़ लगा दी.

वहां दर्शन करने आए श्रद्धालु क्रिकेटर को देख काफी उत्साहित हो गए. क्रिकेटर से सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सुरेश ने कईओं के साथ सेल्फी खिचवाई. रिपोर्ट्स की माने तो बदरीनाथ धाम के बाद सुरेश केदारनाथ धाम भी जा सकते है.

बता दें की बीते मंगलवार सुरेश रैना उत्तराखंड आ गए थे. जहां वो हरिद्वार जिले के रूड़की पहुंचे। वहां वो खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के कार्यालय में गए. जहां फंस की भीड़ ने वहां भी उन्हें घेर लिया. फैंस से मुलाकात के बाद वो देहरादून के लिए रवाना हो गए.

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है. अभी तक 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं. वहीं, सोमवार तक कुल 16,09,913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *