अंतिम चरण में हरिद्वार का कावड़ मेला, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया दौरा - TV News Today
उत्तराखंड

अंतिम चरण में हरिद्वार का कावड़ मेला, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया दौरा

उत्तराखंड: हरिद्वार में 2023 कावड़ मेला अब अंतिम चरण पर पहुंच चुका है. बता दें कि श्रावण कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक 3 करोड़ से ज्यादा कांवड़िया जल लेकर जा चुके हैं, वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुमान हैं की यह आंकड़ा 4 करोड़ को पार करेगा.

14 जुलाई को हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरिद्वार के हिल बाईपास और हर की पैड़ी के आसपास बने घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम मोटर बोट में बैठे और हर की पैड़ी के आसपास क्षेत्रों का भी निरीक्षण करते दिखे. इसी बीच स्नान कर रहें शिव भक्तों को सुरक्षित स्नान करने के लिए प्रेरित किया.

डीएम ने कहा की इस वक्त पुरी धर्मनगरी शिवमय हो रखी हैं. माँ गंगा का आशीर्वाद कांवड़ियों को मिलेगा ही, साथ ही हमारी शुभकामनाएं हैं की सभी कांवड़िया अपने गंतव्य की और आराम से पहुँच जाए.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चल रही कांवर यात्रा के बीच हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर ‘कावड़ पट्टी’ का औचक निरीक्षण किया था. सीएम ने विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवरियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया.

अपने दौरे के दौरान सीएम ने कांवरियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन भी किया. उन्होंने उनसे बातचीत भी की, उनका हालचाल जाना और उनकी तीर्थयात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए इंतजामों पर उनकी प्रतिक्रिया ली.

शंकराचार्य चौक पर अस्थायी चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए, सीएम धामी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान कांवरियों का स्वास्थ्य अच्छा रहे.

सीएम ने हरिद्वार में ओम पुल, निकट दामकोठी, गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न राज्यों से देवभूमि आए शिवभक्तों के पैर धोकर और गंगाजल पिलाकर उनका स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *