Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2024 तक होगा पूरा, योगी ने बुंदेलखंड को भी दो नए लिंक प्रोजेक्ट की सौगात - TV News Today
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2024 तक होगा पूरा, योगी ने बुंदेलखंड को भी दो नए लिंक प्रोजेक्ट की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिसंबर 2024 तक गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने का रविवार को निर्देश दिया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार ने एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति और औद्योगिक क्लस्टर और उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के विकास कार्यों की समीक्षा की.

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है. इस एक्सप्रेस-वे को दिसंबर 2024 तक जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाए ताकि 2025 के कुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकें.

वहीं इस बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया, “पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर के विकास की प्रक्रिया तेज की जाए. मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है.

यह एक्सप्रेस-वे प्रत्येक दशा में दिसंबर 2024 तक आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखें, जिससे प्रयागराज कुम्भ-2025 में देश-दुनिया के श्रद्धालुगण गंगा एक्सप्रेस-वे पर यात्रा का लाभ उठा सकें. गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के लिए स्थान चिह्नित कर लिया जाए.

बैठक के संबंध में आगे बताया गया, प्रारम्भिक अध्ययन के अनुसार चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे लगभग 20 किलोमीटर का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे लगभग 125-135 किलोमीटर का होगा. दोनों नए लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए विधिवत अध्ययन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और भूमि क्रय करने की प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारम्भ की जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *