Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बद्रीनाथ धाम की छत पर चढ़ाई जाएगी चांदी की परत, शासन ने दी बीकेटीसी को मंजूरी - TV News Today
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम की छत पर चढ़ाई जाएगी चांदी की परत, शासन ने दी बीकेटीसी को मंजूरी

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम क स्वरूप जल्द ही और भी ज्यादा भव्य होने वाला है. मंदिर को संवारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बद्रीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी. भगवान बद्री नारायण के धाम बद्रीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी। शासन ने इसके लिए बद्री-केदार मंदिर समिति को सहमति भी दे दी है. सरकार को बद्रीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए एक दानी व्यक्ति ने प्रस्ताव दिया है.

बद्रीनाथ के स्वरूप को और भी दिव्य व भव्य बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. मंदिर को और ज्यादा संवारने के लिए मास्टर प्लान पर काम चल रहा है. इस मास्टर प्लान की कुल लागत 425 करोड़ है. इसके साथ ही कई लोग मंदिर को संवारने के लिए चल रहे काम में आर्थिक रूप से मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं.

बद्रीनाथ मंदिर की छत पर चांदी की परत चढ़ाने के लिए दिल्ली के एक व्यक्ति ने सरकार को प्रस्ताव दिया है. जिसके बाद इस पर धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग ने बद्री-केदार मंदिर समिति को सहमति प्रदान कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक बीकेटीसी प्रस्ताव देने वाले व्यक्ति से जल्द बातचीत कर इस योजना पर आगे का कार्य कर सकती है. बता दें कि इस से पहले बाबा केदार के धाम केदारनाथ में भी दानी श्रद्धालुओं ने सोने का छत्र चढ़ाया था. जबकि गर्भगृह में भी सोने की 550 छोटी-बड़ी परतें भी चढ़ाई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *