Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा में मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा में मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

Chardham Yatra 2023: Playing with the health of devotees, detergent in paneer and color mixed in spices, 68 samples failed.ए Chardham Yatra 2023 Playing with devotees health detergent in paneer color mixed in spices, char dham yatra, char dham yatra food, char dham yatra registration, char dham yatra package, चार धाम यात्रा, चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन, char dham yatra package from delhi, चार धाम यात्रा ट्रेन, चार धाम यात्रा पैकेज, चार धाम यात्रा नाम, चार धाम यात्रा पैकेज फ्रॉम हरिद्वार, char dham yatra name, Yamunotri, Gangotri, Kedarnath, Badrinath, Char Dham Yatra, Yamunotri, Gangotri, Kedarnath, Badrinath, uttarakhand, char dham pilgrimage, char dham yatra details, char dham yatra information, char dham yatra registration, travel

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के दौरान इस बार मौसम के बदले रुख ने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. मौसम का रुख बदला हुआ है. लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है. पहाड़ों पर ठंड रिकॉर्ड तोड़ रहा है. केदारनाथ में शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो जून में रिकॉर्ड ही माना जा रहा है.

बादल, बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही है. केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या के बावजूद हर रोज उससे कई गुना ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं. मई के अंत तक 19 लाख 91 हजार 257 तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 24 घंटों में से 22 घंटे बाबा केदार के दर्शन करवाए जा रहे हैं. रात के 11 बजे से सुबह के 7 बजे तक भी दर्शन करवाए जा रहे हैं.

चारों धामों में बीच-बीच में बारिश और बर्फबारी हो रही है। केदार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी रोके जा रहे हैं. चारधाम यात्रा के दौरान इस बार मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन लगातार तीर्थयात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा में आगे बढ़ने की अपील कर रहा है.

केदारनाथ मार्ग पर मई में ही कुबेर गदेरा के पास भारी मात्रा में ताजा बर्फ नीचे खिसक कर सड़क पर जमा हो गई. यहां बर्फ खिसकने की घटना भी हुई. यह घटना आसपास के दो गधेरों में हुई. बीच में एक टापू बच गया, जिस पर नेपाल के चार लोग फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने रस्सियों के सहारे उन्हें सुरक्षित निकाला.

उत्तराखंड में बारिश ने भी चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है. पिछले दिनों बारिश के बाद यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास हाइवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के बीच यात्रियों के लिए हिमालय के नाजुक पहाड़ हमेशा खतरा बनते रहे हैं. लगातार हो रहे भूस्खलन, कस्बों का धंसना और बेतरतीब निर्माण और यात्रियों की बढ़ती संख्या का वजन उत्तराखंड के पहाड़ सह नहीं पा रहे। चारधाम यात्रा में गए यात्रियों को मौसम की अनिश्चितता से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *