इस सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत लड़ने चाहते हैं लोकसभा चुनाव, इन नेताओं से की मुलाकात - TV News Today
उत्तराखंड

इस सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत लड़ने चाहते हैं लोकसभा चुनाव, इन नेताओं से की मुलाकात

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं. सूत्रों का दावा है कि पूर्व सीएम 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. इस वजह से आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में उन्होंने वक्त मांगा है. हालांकि सोमवार को उन्होंने कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात की है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और बी एल संतोष से मुलाकात की. सूत्रों की मानें तो अब त्रिवेंद्र सिंह रावत आलाकमान से मिलना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री पौड़ी या हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि अभी आलाकमान के किन नेताओं से मिलने के लिए पूर्व सीएम ने वक्त मांगा है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द की उनकी कई नेताओं से मुलाकात हो सकती है.

हालांकि बीते कुछ दिनों के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जमकर जुबानी हमला बोला है. हालांकि बीते दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें वह कह रहे थे कि प्रदेश में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं कराया जा सकता है. यह वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पाया. इसमें बीजेपी नेता एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे थे और प्रदेश में ‘कमीशनखोरी’ पर चिंता व्यक्त कर रहे थे.

पूर्व मुख्यमंत्री पहले भी अपने बयानों से विवाद पैदा करते रहे हैं. पिछले साल मार्च में भी रावत संस्कारों के अभाव में युवाओं के फटी जींस पहनने को लेकर दिए बयान के कारण सुर्खियों में रहे थे. उसके कुछ समय बाद, उन्होंने यह कहकर विवाद को जन्म दिया था कि अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बनाकर रखा. बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अभी वो पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *