नोएडा: थाना सेक्टर 126 क्षेत्र स्थित 125 में आज शनिवार को एक कैंटीन में भीषण आग लग गई. आग की चमेट में 5-6 दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, पर आग भयंकर होने के चलते लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. इस घटना में एक की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि आग़ जिस वक्त लगी, उस वक्त निर्माण का काम किया जा रहा था. आग को फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया है. ऐतिहात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आग़ को कूल डाउन करने में जुटी हुई है.
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित रायपुर गांव में फास्ट फूड बनाने की दुकान में निर्माण के दौरान शार्ट सर्किट होने से आग लगी. आग देखते ही देखते भयंकर हो गई कि आसपास की पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते पांचो दुकान जलकर राख हो गई. उन्होंने बताया कि मौके पर आधा दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है. प्रथम दृष्ट्या आग शार्ट सर्किट से लगा प्रतीत हो रहा है. राहत की बात है कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने फोन पर बताया कि आज शनिवार को थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत रायपुर में 5-6 दुकानों (चाय/नाश्ते की दुकान) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी. उक्त सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की 4 गाडियों व थाना सेक्टर-126 पुलिस बल द्वारा आग का पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है. कोई जनहानि नहीं है.
नोएडा के एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के संबंध में जानकारी की गई तो शुरुआती जांच में सामने आया कि अस्थाई रूप से बनी दुकानों में निर्माण का काम किया जा रहा था. जहां अचानक शार्ट सर्किट हो गई, इसके बाद देखते ही देखते आग तेजी से अन्य दुकानों में फैल गई, मौके पर एक दर्जन फायर की गाड़ियां बुलाई गई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. वही अस्थाई दुकान जलने वाले दुकान मलिक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरी तरह से फैल गई थी. दुकानदार ने बताया कि करीब 6 दुकाने मौके पर जाली हैं,साथ ही दुकानों में रखें सारे सामान भी जलकर और राख हो गए हैं.

