वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

दिल्ली: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह ने बीजेएमटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल की संस्तुति पर रविवार को जितेन्द्र बच्चन का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,

नितिन सिंह संगठन के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भी हैं. उन्होंने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि बच्चन अपने अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा श्रमिकों के हितों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे.

उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र बच्चन वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. बीजेएमटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल और अन्य कई पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं. श्री बच्चन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल और राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर आभार जताया है. साथ ही कहा है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के साथ हैं. वे हमेशा भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (भारत) के माध्यम व पत्रकारिता के जरिए मजदूरों, मजलूमों, गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *