ग्रेनो वेस्ट: जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय 'इल्लुमिनारा 2026' का रंगारंग समापन - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेनो वेस्ट: जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय ‘इल्लुमिनारा 2026’ का रंगारंग समापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता ‘Illuminara 2026’ का 9 अक्टूबर को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ.

इस आयोजन ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच प्रदान किया. दो दिनों तक विद्यालय परिसर कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, अभिनय, तकनीक और विचारों की ऊर्जा से जीवंत रहा. विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और तैयारी के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

दूसरे दिन की मुख्य प्रतियोगिताएँ रहीं:
– Rhyme Time Stars
– The Cookie Monster Structure
– Kalpana Ki Udaan
– Symphonia
– Rhythm Rebels
– Verbal Volley
– PyThink Arena

दूसरे दिन आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भाषा-कौशल, कहानी-कथन, रचनात्मक निर्माण, संगीत, नृत्य, तर्कशक्ति और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रत्येक प्रस्तुति अपने आप में विशेष रही, जिसने विद्यार्थियों की मेहनत, मौलिक सोच और मंच पर आत्मविश्वास को दर्शाया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक विद्यालयों ने विजेता स्थान प्राप्त किए. जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी कई प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना खन्ना ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके परिश्रम, अनुशासन तथा समर्पण की सराहना की. साथ ही, उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया जो इस बार विजेता नहीं बन सके. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि सफलता केवल पुरस्कार पाने में नहीं, बल्कि सीखते रहने, प्रयास करते रहने और हर अनुभव से स्वयं को बेहतर बनाने में निहित है.

अंत में सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों और आयोजन को सफल बनाने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *