उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो लाख लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम

उत्तराखंड: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष में जन-जन को राष्ट्रगीत के साथ जोड़ा जा रहा है. शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था विद्या भारती के द्वारा देश भर में कई स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया. विद्या भारती के क्षेत्रीय निरीक्षक डॉ विजय पाल ने बताया आज उत्तराखंड में दो लाख लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाया है.

हरिद्वार में भी विद्या भारती के द्वारा विभिन्न विद्यालयों और अन्य स्थानों पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों के साथ वंदे मातरम का गायन हुआ. इसके लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था. हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में छात्रों, अभिभावकों और अन्य स्थानीय लोगों को मिलाकर 3 हजार से अधिक लोगों के द्वारा प्रोटोकॉल के तहत वंदे मातरम गीत गाया.

विद्या भारती के पदाधिकारियों के अनुसार देश भर में करीब 25 हज़ार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में एक करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया है. उत्तराखण्ड में 552 स्थानों पर आयोजित सामूहिक गायन में करीब 2 लाख लोगों ने वंदे मातरम गायन में प्रतिभाग किया.

दरअसल वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का महा-अभियान चलाया जा रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन को गिनीज बुक और अन्य रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज कराने का प्रयास किया गया है.

विद्या भारती के क्षेत्रीय निरीक्षक डॉ विजय पाल ने बताया पूरे उत्तराखंड में विद्या भारती के 552 स्कूल संचालित हैं. आज उनमें पढ़ने वाले करीब दो लाख बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों ने वंदे मातरम का गायन किया है. वंदे मातरम के सामूहिक गायन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 25000 स्थान पर करीब 1 करोड़ लोग शामिल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *