उत्तराखंड: शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया.
संवाद के दौरान उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने समधुर गीत प्रस्तुत किया.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज महिला संवाद कार्यक्रम में जब मातृशक्ति ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार और स्नेह व्यक्त किया, तो यह क्षण अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी… pic.twitter.com/NYeNI6E9sS
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 19, 2026
उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं. इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली.
मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया। pic.twitter.com/QTUfxIHYa3
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 19, 2026
महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

