नोएडा: सेक्टर 100 रोड पर बीच एक चलती हुई सीएनजी टैक्सी में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. फायर विभाग की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई.
धू-धू करके जल रही सीएनजी टैक्सी के ड्राइवर के अनुसार इंजन से एक आवाज हुई और गाड़ी में धुआं उठने लगा, वह तुरंत टैक्सी के बाहर आ गया. आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी में सीएनजी लगा होने के कारण वह और वहां मौजूद लोग, तुरंत गाड़ी से दूर हो गए और इसकी सूचना फायर विभाग को दी.
नोएडा के सेक्टर-97 के पास चलती कैब में अचानक भीषण आग लग गई. आग के बीच हुए तेज धमाके से गाड़ी का कांच टूट गया. ड्राइवर ने समय रहते कैब से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट… pic.twitter.com/AHEpCLQndE
— NDTV India (@ndtvindia) August 18, 2026

