दिल्‍ली-एनसीआर नोएडा में सड़क पर चलती टैक्सी में अचानक लगी आग, धू धूकर जली गाड़ी
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा में सड़क पर चलती टैक्सी में अचानक लगी आग, धू धूकर जली गाड़ी

नोएडा: सेक्टर 100 रोड पर बीच एक चलती हुई सीएनजी टैक्सी में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. फायर विभाग की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई.

धू-धू करके जल रही सीएनजी टैक्सी के ड्राइवर के अनुसार इंजन से एक आवाज हुई और गाड़ी में धुआं उठने लगा, वह तुरंत टैक्सी के बाहर आ गया. आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी में सीएनजी लगा होने के कारण वह और वहां मौजूद लोग, तुरंत गाड़ी से दूर हो गए और इसकी सूचना फायर विभाग को दी.

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी थी. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या चालक को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत एक वैगनआर टैक्सी गाड़ी जोकि सेक्टर-104 रेड लाइट से आमरपाली सफायर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में सेक्टर-100 विला के सामने टैक्सी में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझा दिया गया है.। कोई जनहानि नहीं हुई है.

Exit mobile version