दिल्‍ली-एनसीआर

निर्जला एकादशी पर इरोस सम्पूर्णम सोसायटी सुबह की बैठक ग्रुप द्वारा किया गया छबील सेवा का आयोजन, श्रद्धालुओं को बांटा शीतल जल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर इरोस सम्पूर्णम सोसायटी के सुबह की बैठक ग्रुप द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छबील सेवा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सोसायटी के मुख्य द्वार के बाहर राहगीरों, श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों तथा स्थानीय निवासियों को शीतल जल एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए.

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था. सुबह से ही ग्रुप के सदस्य सेवा कार्य में जुट गए और बड़ी संख्या में लोगों ने शबील सेवा का लाभ उठाया.

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि निर्जला एकादशी का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष है. इस दिन जलदान और अन्नदान को पुण्यदायी माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सुबह की बैठक ग्रुप ने सामूहिक रूप से यह सेवा अभियान चलाया.

सोसायटी के निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं. महिलाओं,बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया.

ग्रुप के आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रुप के सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और सोसायटी निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *