उत्तराखंड: राजनीतिक गलियारे से आज एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद खंडूरी (बी.सी. खंडूरी) का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे राज्य और देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के पिता थे. वे अपने पीछे एक समृद्ध राजनीतिक और सैन्य विरासत छोड़ गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड विधानसभा की ओर से एक आधिकारिक शोक संदेश भी जारी किया गया है, जिसमें उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया गया है.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
श्री खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका… pic.twitter.com/AMd7Famr09
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 19, 2026
एक कुशल प्रशासक और सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल के रूप में भुवन चंद खंडूरी की पहचान बेहद बेदाग और ‘मिस्टर क्लीन’ की रही है. उन्होंने उत्तराखंड के विकास और प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके जाने से उत्तराखंड ने अपना एक महान सपूत और दूरदर्शी नेता खो दिया है.

