दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर महिलाओं का बवाल, कंपनी गेट पर हंगामे क बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

नोएडा : सेक्टर-8 में आज शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काम पर आई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुरू हुआ, यह विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हंगामे में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा. सैकड़ों महिलाओ के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई महिलाओं को हिरासत में ले लिया. वही मौक़े पर पब्लिक कि भा्री भीड़ जमा हो गई.

नोएडा सेक्टर-8 स्थित ‘सन वॉइस इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने फैक्ट्री मैंनेजमेंट और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाये है.प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस ने फैक्ट्री का गेट बंद कर उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया.

इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में हंगामा

कंपनी की पूर्व कर्मचारी सुल्ताना परवीन ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि मात्र 11,000 रुपये की सैलरी में गुजारा करना मुश्किल है, ऊपर से काम का दबाव ज्यादा रहता है. 12-12 घंटे काम करवाया जाता है.

इस धरना प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची. काफी समझाने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानीं, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. कंपनी के भीतर फिलहाल तनावपूर्ण शांति है, पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और कर्मचारियों को समझाने के प्रयास में जुटा है.अब देखना होगा कि क्या कंपनी प्रबंधन इन महिलाओं की मांगों पर विचार करता है या यह विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप लेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *