उत्तराखंड

देहरादून लोकभवन में बसंतोत्सव का शुभारंभ, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड: देहरादून में आज से लोकभवन में बसंतोत्सव का शुभारंभ हो गया। गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन के साथ ही लोकभवन आम जनता के लिए खोल दिया गया है.

बसंतोत्सव के तहत तीन दिनों तक भव्य पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. अगले दो दिन यानी 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी आम लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी. इस दौरान लोग विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक और दुर्लभ फूलों का अवलोकन कर सकेंगे.

प्रदर्शनी में फूलों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं. स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में तीन उत्कृष्ट किसानों, तीन महिला किसानों और तीन स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *