उत्तराखंड के कई न्यायालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सील किए परिसर, सुरक्षा बढ़ाई गई - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कई न्यायालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सील किए परिसर, सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तराखंड: नैनीताल और उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. दोनों ही जगहों पर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी है. इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की.

फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

वहीं इस मामले पर नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ईमेल के माध्यम से नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद कोर्ट में पुलिस तैनात की गई है. साथ ही बाम निरोधक दस्ता समेत अन्य एजेंसी के द्वारा कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सूचना की बाद से जिला न्यायालय के अधिकांश हिस्से को चेक किया गया है. किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है.

uttarkashi

नैनीताल और उत्तरकाशी जिला सत्र न्यायालय के अलावा नैनीताल जिले के रामनगर न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरे मेल में जजों के चैंबर में आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया. All India Judges Association के नाम से एक ईमेल भेजकर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई. यह ईमेल नैनीताल के जिला जज समेत जिले के अन्य न्यायालयों को भी प्राप्त हुआ.

ईमेल में दावा किया गया कि जजों के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम और आईडी (इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस) लगाए गए हैं. साथ ही तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को रोके जाने की मांग भी की गई है. मेल में स्पष्ट तौर पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने की चेतावनी दी गई थी. सूचना मिलते ही नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर समेत जिले की सभी अदालतों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. जिला न्यायालय परिसर में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने सघन जांच अभियान शुरू किया. कोर्ट रूम, जजों के चैंबर, वकीलों के कार्यालय और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है.

धमकी के चलते सुबह से ही अदालती कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा. सुरक्षा के मद्देनजर वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और आम नागरिकों को परिसर से बाहर कर दिया गया. पूरे इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर सील कर दिया है.

नैनीताल के अलावा जिला न्यायालय उत्तरकाशी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिला न्यायालय उत्तरकाशी में अफरा तफरी मच गई. जिला जज की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाया. पुलिस और इंटेलिजेंट टीम ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, जिला प्रशासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है. बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *