दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली को मिलीं 500 नई EV बसें: पानीपत रूट पर भी उतारी बसें, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली: 27 साल बाद 8 फरवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई थी. इसके एक साल पूरे होने पर 8 फरवरी 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से 12 और 9 मीटर की 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गया. नई इलेक्ट्रिक बसों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई.

8 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे. दिल्ली की जनता ने 48 विधायक दिए. दिल्ली के रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. आज यहीं से 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गया, जिससे लोगों को प्रदूषण रहित बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सके. राजधानी दिल्ली में बसों की काफी किल्लत हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता था.

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी काम करने वाली सरकार है. दिल्ली की जनता ने जिस तरीके से 27 साल बाद भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई, आज दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए महत्वपूर्ण काम कर रही है.” आने वाले दिनों में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से दिल्ली की जनता के लिए बेहतर काम करने की अपील की.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 8 फ़रवरी 2025 का दिन एतिहासिक दिन था. रामलीला मैदान में ये कार्यक्रम हमने इसलिए रखा है क्योंकि इस मैदान ने अनेकों संघर्ष देखे. ये वही रामलीला मैदान है जहां राजनीतिक पार्टी के लोग ईमानदारी का मुखौटा लेकर बैठे थे, ईमानदारी की कसमें खाई कि गाड़ी बंगला नहीं चाहिए.

इस राम लीला मैदान ने उन्हें गाड़ियों में जाते देखा, शीश महल में देखा और भ्रष्टाचार भी देखा. दिल्ली मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने लगी थी. लेकिन घमंड में चूर केजरीवाल कहते थे कि हमें हराने के लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा. लेकिन दिल्ली की जनता ने बता दिया कि हम सर पर बैठाना जानते हैं तो गिराना भी जानते हैं. 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुना. हमारे विधायकों ने 365 दिन काम करके साबित किया कि की सत्ता सुख की नहीं सेवा के लिए होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *