Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में अब नंबर लगवाने के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं - TV News Today
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में अब नंबर लगवाने के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं

गाजियाबाद: सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन तकरीबन 6 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. इनमें से जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में तकरीबन पांच हजार मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आते हैं. जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ होती है. ऐसे में ओपीडी में दिखाने में काफी वक्त लग जाता है.

इन अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक पहुंचने में मरीजों को एक से दो घंटे का वक्त लग जाता है. यही वजह है कि गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में OPD रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे अब मरीज को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.

जिला एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन तकरीबन तीन हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. मरीज को पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है. मरीज़ को रजिस्ट्रेशन करवाने में तकरीबन 30 मिनट का वक्त लगता है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचता है. ओपीडी में पहुंचने के बाद मरीज को लाइन में लगना पड़ता है. सामान्य तौर पर 20 से 40 मिनट का इंतजार करने के बाद मरीज का नंबर आता है. ऐसे में अब जिला एमजी अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाजियाबाद के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत की जा रही है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत मरीज घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें ओपीडी का संभावित समय भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे कि मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे ओपीडी में जाकर दिखा सकेंगे.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तकरीबन 6000 लोगों को प्रतिदिन इससे फायदा पहुंचेगा. अस्पताल में आने वाले मरीजों को तमाम ओपीडी की जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से मिल सकेगी. मोबाइल नंबर और आभा ID के माध्यम से ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *