Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
IMA की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 491 जांबाज सैन्य अफसर - TV News Today
उत्तराखंड

IMA की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 491 जांबाज सैन्य अफसर

उत्तराखंड: आज शनिवार, 13 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को बड़ी संख्या में नए युवा सैन्य अधिकारी प्राप्त होंगे. भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में परेड, पीपिंग और शपथ ग्रहण समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही कुल 525 ऑफिसर कैडेट्स अपने सैन्य प्रशिक्षण को पूरा कर सेना में शामिल होंगे. इन 525 कैडेट्स में से 491 युवा अधिकारी भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे और देश की रक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही 34 ऑफिसर कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं में शामिल होकर अपने-अपने देशों की सेवा करेंगे. यह आयोजन न केवल भारतीय सेना की शक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि भारत और मित्र देशों के बीच सैन्य सहयोग और मैत्री को भी और अधिक मजबूत करेगा.

IMA POP

इस पासिंग आउट परेड के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आईएमए परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंध किए गए हैं. परेड के दिन आईएमए के आसपास का क्षेत्र ‘जीरो जोन’ रहेगा, जहाँ आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने पीओपी को लेकर विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो शनिवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान परेड स्थल की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जाने दिया जाएगा. यातायात व्यवस्था के तहत बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रांघडवाला तिराहे से मिठी बेरी मार्ग होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा. वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के रास्ते अंदर ले जाकर मिठी बेरी गेट से रांघडवाला होते हुए शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

IMA POP

इसके अलावा सेलाकुई और भाऊवाला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा. वहीं देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास के रास्ते डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें, ताकि पासिंग आउट परेड का आयोजन सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *