दिल्‍ली-एनसीआर

जेपी नड्डा ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई झंडी, लौह पुरुष की जयंती पर दिया एकता का संदेश

दिल्ली: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ इवेंट का पूरे देशभर में आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच आज शनिवार को दिल्ली में भी अलग-अलग जगहों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में यह दौड़ डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, माया मुनि राम मार्ग से एमसीडी पार्किंग, सरदार वल्लभभाई पटेल कमर्शियल काम्प्लेक्स, रोड नंबर 44, पीतमपुरा तक सुबह 08:30 बजे से शुरू हुई है और दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई.

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता दौड़ जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय समरसता की नई ऊर्जा का संचार करेगी.BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई और पदयात्रा में हिस्सा लिया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, दिल्ली BJP अध्यक्ष, और सांसद बांसुरी स्वराज और योगेंद्र चंदोलिया भी मौजूद थे. जेपी नड्डा ने ‘गुजरात यात्रा – गंगा प्रवाह’ को हरी झंडी दिखाई.

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई

एकता दौड़ के प्रतिभागियों ने सड़क पर दौड़ लगाई और इन्‍हें वाहनों के चलते कोई असुविधा न हो, इसलिए सड़कों पर बंदिशें लगाई गई थी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष इंतजाम किए थे, ताकि प्रतिभागियों और आम लोगों दोनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे.”एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” थीम वाली इस यात्रा को औपचारिक रूप से आज लॉन्च किया गया.

दिल्ली की अन्य जगहों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की है. बता दें कि पूरे देशभर के अलग अलग अलग राज्यों में और जिला स्तर, ब्लॉक, तहसील स्तर पर सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी मार्च के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.

इस यात्रा को लेकर पहले ही यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिफ एडवाइजरी जारी कर दी गई है. इस दौरान माया मुनि राम मार्ग, लाला जगत नारायण मार्ग, रोड नंबर 44, पीतमपुरा, एम2के रोड पर यातायात बाधित रहेगा. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन मार्गों पर कोई भी गाड़ी पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. इन मार्गों पर पार्क की हुई गाड़ियों को उठा करके ले जाया जाएगा और कानून के मुताबिक उन पर केस किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *