Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड सचिवालय में बंपर तबादले, 95 अफसरों-कर्मचारियों के अनुभाग बदले - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय में बंपर तबादले, 95 अफसरों-कर्मचारियों के अनुभाग बदले

उत्तराखंड: सचिवालय में लंबे समय से तबादलों को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है. ईटीवी भारत ने 24 घंटे पहले ही तबादलों में हीलाहवाली की खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद शासन ने आखिरकार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं.

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं. हालांकि पिछले कई महीनों से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन शासन स्तर पर होमवर्क नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाए थे. इस मामले को लेकर ईटीवी भारत ने भी खबर प्रकाशित करते हुए तबादला नीति का पालन नहीं होने की बात रखी थी. जिसके बाद अब शासन ने इस पर आखिरकार निर्णय लेते हुए आदेश जारी किए हैं.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

उत्तराखंड सचिवालय संघ भी शासन में कर्मचारियों के तबादले को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था. खास तौर पर समीक्षा संघ ने इस पर आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे दी थी.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

सचिवालय कर्मचारियों के दबाव के बीच शासन को सचिवालय में स्थानांतरण नीति के तहत तबादले करना टेढ़ी खीर बन गया था. हालांकि इस पर शासन स्तर से समिति का गठन किया गया और उच्च स्तर पर संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी कर दी गई.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

समीक्षा आधिकारियों की तबादला सूची (Photo courtesy- Uttarakhand Secretariat)

इन पदों के अधिकारियों के हुए तबादले: उत्तराखंड सचिवालय में फिलहाल समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के तबादले किए गए हैं. लेकिन अभी उच्च पदों पर मौजूद अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी नहीं की गई है.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

ऐसे में अब 5 साल या इससे अधिक समय से एक ही जगह पर तैनाती लिए हुए इन उच्च पदों के अधिकारियों के तबादलों की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

उत्तराखंड शासन में कुल 49 समीक्षा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है. इसी तरह 15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को भी उनकी जिम्मेदारी से हटाकर नई तैनाती पर भेजा गया है. तीसरी सूची कंप्यूटर ऑपरेटर की आई है, जिसमें कुल 31 कंप्यूटर ऑपरेटर को दूसरे अनुभागों में भेजा गया है.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER
हालांकि शासन में सबसे ज्यादा इंतजार अनुभाग अधिकारियों के तबादलों की सूची का है. ऐसा इसलिए क्योंकि अनुभागों के हेड के रूप में अनुभाग अधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसमें ऐसे कई अधिकारी हैं, जो पिछले सालों साल से एक ही अनुभाग में डटे हुए हैं.
UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *