Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 21वीं किस्त ट्रांसफर की - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 21वीं किस्त ट्रांसफर की

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त ट्रांसफर की. प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कोयंबटूर से योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. इससे पहले दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया गया.

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये – यानी कुल 6,000 रुपये सालाना सहायता राशि – सीधे उनके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है.

पिछली 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी, जिससे 2.4 करोड़ महिला किसानों सहित 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ हुआ था. योजना की पहली 20 किस्तों में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत 3,90,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया है.

पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेट्स कैसे करें चेक?

  • इसके लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर दिए’किसान कॉर्नर’ के अंतर्गत ‘लाभार्थी सूची’ पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव दर्ज करें.
  • अपने गांव के लाभार्थियों की सूची देखने के लिए ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य लघु और सीमांत किसानों की आय बढ़ाना, प्रत्येक फसल चक्र के अंत में अनुमानित कृषि आय के अनुरूप, उचित फसल स्वास्थ्य और उचित उपज सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आदानों की खरीद में किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है. इसके अलावा योजना मकसद किसानों को साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचाना और कृषि गतिविधियों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करना भी है.

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप योजना के लाभार्थी हैं या नहीं तो पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम और योजना का स्टेटस देख सकते हैं.

वहीं, अगर किसी किसान को योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर हौ तो वह ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा वे पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *