अद्विक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अभिनेता व लेखक नवीन भास्कर के उपन्यास '81 मील' का मंचन व लोकार्पण - TV News Today
उत्तर प्रदेश

अद्विक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अभिनेता व लेखक नवीन भास्कर के उपन्यास ’81 मील’ का मंचन व लोकार्पण

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: महानगर के प्रताप विहार निवासी प्रख्यात साहित्यकार व फिल्म जगत के जाने-माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर व अभिनेता रवि यादव ने बताया है कि दिल्ली रंगमंच के समय के उनके अभिन्न मित्र अभिनेता व लेखक नवीन भास्कर द्वारा लिखित व अद्विक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हिंदी उपन्यास ’81मील’ का कल मुंबई में मंचन व अंग्रेज़ी संस्करण का लोकापर्ण किया गया. उन्होंने बताया कि करीब 1 घंटा 15 मिनिट में नवीन ने अपनी कहानी के सारांश को बहुत ही प्रभावी तरीके से मंच पर अभिनीत किया. गुणीजनों से भरे सभागार नें मंत्रमुग्ध होकर इस प्रस्तुति का आनंद लिया.

इस अवसर पर सर्वश्री राकेश आनंद बक्शी, अनिल जोशी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, सौरभ दुबे, इनामुलहक, प्रदीप गुप्ता, दिव्या द्विवेदी, गनपत कोठारी, वाई पी सिंह, रवींद्र कात्यान, धर्मेंद्र सिंह, संजय तिवारी, वीरेंद्र यादव, नीरज कुमार, आलोक कपूर, विनीता यादव, सोमा सिंह, दर्श कुमार, पल्लवी भास्कर, शिल्पा राठी जैसे जाने माने साहित्यकार, अभिनेता, पत्रकार व कलाप्रेमी शामिल रहे. प्रस्तुति के लिए संगीत प्रदीप पांडे ने तैयार किया. रवि यादव ने इस आयोजन का संचालन किया। उन्होंने नवीन भास्कर को ह्र्दयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं  दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *