दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेनो के बोड़ाकी में एनसीआर का बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारियां शुरू

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो के बोड़ाकी दिल्ली-एनसीआर में अब तक का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारीयां तेज कर दी गई है. विभाग ने भविष्य के मद्देनजर प्राधिकरण से कुछ और अतिरिक्त जमीन की मांग की है. जिसके चलते 13, प्लेटफॉर्म और 98 लाइन की प्रस्तावित संख्या में बढ़ोतरी की जा सके.

आनंद विहार (दिल्ली) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के दिन प्रति दिन बढ़ते दबाव को कम करने के लिए बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तारअंतरराष्ट्रीय स्तर का किया जाएगा. डीएमआईसी के अनुसार पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बोड़ाकी का निरीक्षण किया गया था. प्रतिनिधि मंडल प्रस्तावित 13, प्लेटफॉर्म के अतिरिक्त विस्तार की योजना पर विचार किया जा रहा है. जिसके चलते प्राधिकरण के सामने कुछ और जमीन देने का प्रस्ताव रखा गया है. रेलवे को अभी 137, एकड़ जमीन आवंटित की जा रही है. अतिरिक्त जमीन मिलने पर रेलवे स्टेशन और यार्ड का क्षेत्रफल बढ़ जाएगा. रेलवे को भविष्य में विस्तार करने के लिए आसानी होगी.

उत्तर प्रदेश में न्यू नोएडा, ग्रेटर नोएडा फेज-टू को बसाने की तैयारीयां पहले से ही चल रही है, रेलवे विभाग इसके चलते भविष्य के लिए पर्याप्त जमीन की व्यवस्था अभी से कर लेना चाहता है, जिससे भविष्य में विस्तार की जरूरत पड़ने पर जमीन की कोई कमी न पड़े. बोड़ाकी में विकसित होने वाले रेलवे स्टेशन से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली 70, से अधिक ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *