दिल्‍ली-एनसीआर

सामाजिक समरसता का प्रतीक बना रक्षाबंधन उत्सव शाहदरा ज़िले के गांधी नगर डीएवी स्कूल में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

दिल्ली: शाहदरा ज़िले के गांधी नगर स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, में रक्षाबंधन उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान नरेश शर्मा जी, प्रबंधक श्री गिरजेश रस्तोगी जी, पूर्व निगम पार्षदा श्रीमती कंचन माहेश्वरी जी, श्रीमती दीपिका जैन जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा जी एवं विद्यालय के प्रभारी ओमपाल सिंह यादव जी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती उर्वशी तोमर जी ने बहुत ही भावपूर्ण ढंग से किया. उन्होंने एक सुंदर कविता भी प्रस्तुत की. कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के गणित अध्यापक सुनील जैन जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया. इसके पश्चात श्रीमती रेणु जोशी जी ने रक्षाबंधन के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए. मुख्य वक्ता सतीश शर्मा जी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने रक्षाबंधन की पौराणिक कथाओं के माध्यम से इसके महत्व को चारों युगों की घटनाओं के साथ जोड़ते हुए अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान दिया.

विद्यालय के अध्यक्ष नरेश शर्मा जी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. प्रबंधक गिरजेश रस्तोगी जी ने भी शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान के विषय में बात रखते हुए रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं दीं. पूर्व पार्षदा श्रीमती कंचन माहेश्वरी जी और श्रीमती दीपिका जैन जी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पर्व को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया. इस सारे कार्यक्रम की व्यवस्था संस्कृत अध्यापिका बलविंद्र कोर जी ने की.

समारोह के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी शिक्षकों और अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक नई ऊंचाई दी. कार्यक्रम के अंत में ओमपाल सिंह यादव जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. विद्यालय में इस ऐतिहासिक आयोजन की सभी उपस्थितों ने सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *