Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली में शुरू हुआ 'कूड़े से आजादी' अभियान, सीएम रेखा ने भी किया श्रमदान - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में शुरू हुआ ‘कूड़े से आजादी’ अभियान, सीएम रेखा ने भी किया श्रमदान

दिल्ली: आज से स्वच्छाग्रह अभियान की शुरूआत हो गई है. ग्रीन पार्क से इस अभियान की शुरूआत की गई. इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली को दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाना है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अभियान के तहत श्रमदान किया. उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ खुद भी झाडू़ लगाकर सफाई अभियान में योगदान दिया.

इससे पहले सीएम रेखा ने दिल्ली वालों से अपील की थी कि वो 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करे और दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाएं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों से अपील है कि वो राजधानी को आजादी के जश्न से पहले कूड़े से आजादी दिलाएं.

“आओ मिलकर चमका दें दिल्ली, हम सब की बारी है, ये ज़िम्मेदारी है” थीम सॉन्ग के साथ शुक्रवार और अगस्त महीने की पहली तारीख से दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से स्वच्छाग्रह नामक स्वच्छता अभियान की जोरदार शुरुआत हुई. यह अभियान दिल्ली नगर निगम द्वारा “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” के नारे के साथ शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से की गई, जहां स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था.

दिल्ली को स्वच्छ बनाने की शपथ, मेयर और हज़ारों कर्मचारियों ने मिलकर उठाया बीड़ा

  • दिल्ली नगर निगम का नया संकल्प: 31 अगस्त तक हर वार्ड में सफाई
  • साउथ दिल्ली में 15 किमी लंबा स्वच्छता मार्च, नागरिकों से की गई श्रमदान की अपील
  • “ये ज़िम्मेदारी है”, स्वच्छता गीत के साथ शुरू हुआ स्वच्छाग्रह आंदोलन, जनता में जोश

इस अभियान की शुरुआत करने के लिए दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, एमसीडी कमिश्नर और स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय मौजूद रहे. दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान की अपील की. उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने आस-पास को साफ रखें.”

स्वच्छाग्रह अभियान कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों और आम लोगों ने एक साथ स्वच्छता की शपथ ली. यह अभियान आज दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगभग 15 किलोमीटर तक चला और इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया.

दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य है कि 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक पूरे महीने चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत दिल्ली के हर वार्ड में सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए. स्वच्छाग्रह अभियान का उद्देश्य न केवल दिल्ली को साफ करना है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *