उत्तराखंड

हरिद्वार में राज्यपाल ने किया कांवड़ियों का स्वागत, अधिकारियों के साथ की कांवड़ मेले की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने राज्य अतिथि गृह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले की समीक्षा की. इस दौरान राज्यपाल ने करीब 20 कांवड़ियों से भेंट की और उनकी कुशल क्षेम पूछी. उनको पटका और रुद्राक्ष माला पहनाकर और फल देकर उनकी यात्रा की कुशलता की शुभकामनाएं दी.

वहीं कांवड़ियों का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा और राज्यपाल ने हमारा सम्मान और मार्गदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा सम्मान और मान सम्मान मिला है.

राज्यपाल गुरमीत सिंह का कहना है कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि पवित्र सावन माह में कांवड़िएं कांवड़ यात्रा के लिए आए हैं. उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है. क्योंकि उनकी जो भक्ति हैं, उनकी जो सेवा है, उनका जो समर्पण है, अपने आप में अलग ही बहुत खुशी देता है. शासन प्रशासन ने जो प्लानिंग की थी, जो मेहनत की थी, उसका आज फल मिल रहा है कि पूरे कांवड़ यात्रा का संचालन बहुत सुंदर तरीके से चल रहा है.

राज्यपाल ने कहा कि, जिन कांवड़ यात्रियों से मिला, उनके चेहरे पर कहीं भी थकान नहीं है. उनके चेहरे पर एक डिटरमिनेशन मिल रहा है. उनसे वार्तालाप करके ऐसा लगा कि इससे उनके अंदर और शक्ति आ जाती है. उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन की तरफ से डिटेल ब्रीफिंग ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *