Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश से कहीं जलजमाव तो कहीं गिरे पेड़, मंत्री प्रवेश वर्मा ने हालात का लिया जायजा - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश से कहीं जलजमाव तो कहीं गिरे पेड़, मंत्री प्रवेश वर्मा ने हालात का लिया जायजा

दिल्ली-एनसीआर: शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ा राहत का एहसास हुआ. करीब 5 बजे के आसपास दिल्ली व आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं. इससे कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी देखी गई. मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं कई फ्लाइट्स को डिले व डायवर्ट किए जाने की भी सूचना है.

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर कुछ मात्रा में पानी रुका हुआ है. सुबह 5:30 बजे से ही मैं कई जगहों पर गया और हालात का जायजा लिया. मिंटो ब्रिज जाकर देखा तो चारों पंप काम कर रहे थे और ऑपरेटर भी अलर्ट था. एक पाइप फट गई थी, जिसे मैंने ठीक करने को कहा है. मानसून को देखते हुए PWD, MCD, DJB, NDMC, IFC की तरफ से नालों की लगातार सफाई की जा रही है.

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने अफ्रीका एवेन्यू क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा इस बार आप देखेंगे कि हमारा यातायात सुचारू रूप से चल रहा है. कुछ जगहों पर थोड़ा जलभराव है, हमारे चार पंप चल रहे हैं, हम सारा पानी बाहर निकाल रहे हैं. हमने समय पर सीवर की सफाई भी कर दी है. हमारा संकल्प है कि किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे तक औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया. वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 156, गुरुग्राम में 177, गाजियाबाद में 132, ग्रेटर नोएडा में 122 और नोएडा में एक्यूआई 130 दर्ज किया गया. दिल्ली के इलाकों की बात करें तो आया नगर में 222, बवाना में 210, डीटीयू में 205, जहांगीरपुरी में 204, द्वारका में 210, पटपड़गंज में 212, शादीपुर में 203 और वजीरपुर में एक्यूआई 237 दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *