Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, आज से स्कीम शुरू - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज, आज से स्कीम शुरू

दिल्ली:70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के मुफ्त ईलाज के लिए सरकार आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत हेल्थ कार्ड जारी करेगी. सोमवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से इस योजना के तहत कुछ बुजुर्गों को कार्ड दिए जाएंगे.

इस योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलेगी. इसके लिए आय और आर्थिक वर्ग की कोई बाध्यता नहीं है. सोमवार को आयुष्मान वय वंदना योजना का शुभारंभ करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह मौजूद रहेंगे. दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया था.

अब 70 साल से अधिक आयु के हर वर्ग के बुजुगों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना को लागू किया जा रहा है. इसके तहत बुजुर्गों के लिए एक खास हेल्थ कार्ड मिलेगा. जिसका नाम है आयुष्मान वय वंदना कार्ड है. आयुष्मान भारत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है.

आयुष्मान वय वंदना योजना कार्ड को बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं. सभी विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गों की सूची तैयार की जा रही है. इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होगी. ताकि उम्र का पता चल सके.

बता दें कि दिल्ली में 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के करीब छह लाख बुजुर्ग हैं. इस कार्ड से बीमारियों जैसे अस्थमा, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मोतियाबिंद आदि के इलाज का बोझ कम हो जाएगा. आयुष्मान वय वंदना कार्ड की एक विशेष बात यह है कि ये 70 साल या इससे अधिक आयु के हर बुजुर्गों के लिए होगा. इसका आय से कुछ लेना-देना नहीं है, किसी भी वर्ग का बुजुर्ग ये कार्ड बनवाकर इसका लाभ से सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *