दिल्‍ली-एनसीआर

मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों से कहा, युवाओं को प्रेरित किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान लाभार्थियों ने पीएम मोदी से अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने मुद्रा योजना के लाभ गिनाए. पीएम मोदी ने लाभार्थियों से कहा कि वे अब अन्य दूसरे लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुद्रा योजना’ के लाभार्थियों से बातचीत की. बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि किस तरह इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर ‘मुद्रा योजना लाभार्थियों’ का स्वागत करते हुए कहा, मैं आप सभी को मेरे आवास पर आने के लिए धन्यवाद देता हूं. हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जब घर में मेहमान आते हैं तो घर पवित्र हो जाता है, इसलिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं.

बातचीत के दौरान यूपी के रायबरेली के एक लाभार्थी ने कहा, ‘हम आपसे वादा करते हैं कि हम सब मिलकर भारत को विकसित भारत बनाएंगे. अब हमें सरकार से लाइसेंस लेने में कोई परेशानी नहीं होती. मैं बेकरी चलाती हूं. मेरा मासिक टर्नओवर 2.5 से 3 लाख रुपये है और हमारे पास 7 से 8 लोगों का स्टाफ है.

प्रधानमंत्री की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पिछले दस वर्षों में 50 करोड़ ऋण खातों को मंजूरी दी गई है. इसका उद्देश्य छोटे व्यवसायों को लोन प्रदान करना है. यह व्यवसाय योजना उन लोगों के लिए है जो बिना किसी गारंटी के लोन चाहते हैं. बातचीत के दौरान कई युवाओं ने पीएम मोदी की तारीफ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *