उत्तर प्रदेश

ग्रेनो वेस्ट: एकमूर्ति चौंक से गुजरते हुए शाहबेरी के एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के एकमूर्ति चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 तक एलिवेटेड रोड़ चार किलोमीटर लंबी और चार लेन की रोड शाहबेरी होते हुए बनाई जाएगी. जिसके सके निर्माण पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में निर्माणाधीन बिल्डर परियोजनों के पूरा होने पर बड़ी संख्या में यहां आबादी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. आने वाले 10 वर्षों में ग्रेनो वेस्ट की आबादी लगभग 20 लाख से अधिक हो जाएगी. साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाएगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के ट्रेफिक जाम की परेशानीयों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने एक मूर्ति चौक से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है. यह रोड़ शाहबेरी होते हुए बनाया जायेगा. जिसकी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से भी सहमति मिल चुकी है. व निर्माण में सहयोग के लिए भी एनएचएआई द्वारा अपनी सहमति दे दी गई है। अब प्राधिकरण बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.

नोएडा प्राधिकरण की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में यमुना पुस्ते पर एलिवेटेड रोड बनाने की परियोजना को भी सै़द्धांतिक मंजूरी दे दी गई. इस मार्ग को सेक्टर-150 से नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इस परियोजना पर करीब चार हजार करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर यमुना बांध रोड के समानांतर यह एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. कि इन परियोजनाओं के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों को ट्रेफिक जाम से निजात मिल सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *