उत्तराखंड

राजनीति गरमाने आ रहे दिग्गज, बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तराखंड: पहले चरण में होने जा रहे लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने अपनी तैयारियां जोरों पर कर दी है. उत्तराखंड बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करी है जिसमें पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी सहित 40 दिग्‍गजों के नाम शामिल हैं. सूची सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीती में हलचल तेज़ हो गई है. वहीं सूची में शामिल बड़े बड़े केंद्रीय नेताओं के नामों को देखते हुए यह साफ़ कहा जा सकता है की इस बार बीजेपी उत्तराखंड की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात की मेहनत में लगी हुई है.

स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था। आज बुधवार को पार्टी की ओर से 40  स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई. राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे.

लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान तेज गति से पकड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *