उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी उत्तराखंड की झांकी, दिखेगी एडवेंचर गेम्स की झलक

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखंड राज्य एडवेंचर स्पोर्ट्स का भारत सरकार द्वारा चयन कर लिया गया है. उत्तराखंड की झांकी के डिजायन, मॉडल और संगीत को उत्कृष्ट पाए जाने के बाद चयन किया गया है. यह जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी है.

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि अक्टूबर (2024) में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे. विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी और सूचना संयुक्त निदेशक ने उत्तराखंड की झांकी के डिजायन, मॉडल और संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था.

उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम चयन हुआ है. जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटका, मध्यप्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ सहित दादर नागर हवेली और दमन केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है.

उत्तराखंड की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला को दिखाया गया है और झांकी के मध्य और पिछले भाग में साहसिक खेल जैसे रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग को दिखाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *