उत्तराखंड: कुछ समय से हो रही बर्फ़बारी और बारिश ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया हुआ है. बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने पहुंच रहे है. फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया. किसानों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर चमक बिखर गई है.
रविवार को हुई बारिश और बर्फ़बारी से गंगोत्री- यमुनोत्री धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है. यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी दूसरे दिन भी जारी है. लगातार बारिश बारिश के बीच यमुनोत्री धाम का ताजा मनमोहक नजारा सामने आया. पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात से रुक रुककर हो बारिश, हो रही है. रुदप्रयाग जनपद की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है. वहीं, निचले इलाके गुप्तकाशी, उखीमठ, अगस्त्यमुनि आदि बाजार में वर्षा का सिलसिला जारी है.
वहीं अगले कुछ दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से मौसम से राहत के आसार है. पांच फरवरी को पर्वर्तीय इलाकों में बर्फ़बारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना होगी. बर्फ़बारी 2500 मीटर या इससे उचाई वाले क्षेत्रों में होगी. वहीं छः फरवरी को मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है.

